मध्य प्रदेश

कृष्णा रवि माण्डरे को दिया जीत का प्रमाण पत्र

सिलवानी। सिलवानी जनपद पंचायत के अंतर्गत सिलवानी जनपद सदस्य के लिए जहां चुन्हेटिया वार्ड क्रमांक 10 से कृष्णा रवि मांडरे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। जिसमें कृष्णा रवि मांडरे वार्ड नंबर 10 से नाम वापिसी के बाद एक मात्र प्रत्याशी बचने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये थे। शनिवार को निर्वाचन अधिकारी एवं सिलवानी तहसीलदार रामजीलाल वर्मा द्वारा उनको निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया। सभी चुन्हेटिया वासियों ने उन को जीत की हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह जीत पूरे क्षेत्र के लोगों की जीत है हम अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे कि हमारे जनपद क्षेत्र में अच्छे से अच्छा विकास कर सकें।

Related Articles

Back to top button