के.एम.के. कॉन्वेंट स्कूल Farewell Gala 2K24 विदाई पार्टी का आयोजन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर देवरी के.एम.के. कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 7वीं के बच्चों ने अपने सीनियर्स कक्षा 8वीं के बच्चों को अलविदा करते हुए Farewell Gala 2K24 विदाई पार्टी का आयोजन रखा जिसमें विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने अपने सीनियर्स से कई प्रकार की मनोरंजन गेम्स एवं टास्क कराकर उत्सव में चार चांद लगा दिए एवं उनसे रैंप वॉक भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्ष 7वीं की छात्रा मरियम खान और महीन ने किया गया और साथ ही अरहान खान और इंशा को दिया गया समस्त स्टाफ मेंबर्स जिसमें रुबीना सैयदा, आसिफ, सोनू दुबे, सचिन खरे, पूजा निषाद, मदीहा रानो बर्मा, जमुना मेहरा, सचिन शर्मा, विनोद विश्वकर्मा, आकाश खरे सभी ने 8वीं कक्षा के बच्चों को आगामी कक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया एवं स्कूल संचालक एमएस खान ने सभी बच्चों को अपने कैरियर को उत्कृष्ट बनाने एवं स्वाभिमानी बनने की प्रेरणा दी।



