मध्य प्रदेश

क्रोध में खोदी गई नाली आफत बनी, पानी के भराव से पनप रहे हैं डेंगू मलेरिया के मच्छर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ग्राम पंचायत गौरझामर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक फूल बाग में बरसाती पानी के भराव के चलते जब ग्राम पंचायत गौरझामर से नाली बनाने के लिए निवेदन आवेदन किए गए। जनहित की मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया परिणाम स्वरूप परेशान ग्राम वासियों ने इसकी शिकायत जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में की तो सचिव महोदय क्रोधित हो उठे और इसी क्रोध के वशीभूत होकर उन्होंने आनन-फानन में जेसीबी बुलवाकर आव देखा ना ताव और नाली खुदवा दी, नाली ऐसी खुदवाई की उन्होंने नाली का ओर देखा और ना ही छोर, परिणाम स्वरूप नाली के बहाव के अभाव में बरसात का पूरा पानी नाली में जमा होने से यह पूरे मुहल्ले वालों के लिए नासूर बन गया है नाली में निकला मलमा मिट्टी सड़क पर डालने से सड़क पूरी तरह कीचड़ में सन गई है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है बरसात का पानी नाली में इकट्ठा होने से इसमें मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया के मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिससे लोग बीमारी के शिकार हो रहे। शासन शीघ्र खोदी गई नाली का पक्का निर्माण और इसके पानी के निकास की व्यवस्था शीघ्र करें जिससे लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सके । इसी परिप्रेक्ष्य में ग्राम वासियों ने हमारे संवाददाता को बताया है कि ग्राम पंचायत द्वारा बुधवारा बाजार फूलबाग में दुर्गा मंदिर के पास कुछ गड्ढा नुमा जगह खाली छोड़ दी है जिसमें बरसाती पानी का भराव होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है साथ ही यह गड्ढा आवागमन और बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है ग्राम वासियों और बाजार करने आने वाले दुकानदार व ग्राहकों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कथित घातक गड्ढे को शीघ्र भरने की मांग ग्राम पंचायत से की है।

Related Articles

Back to top button