क्षत्रिय महासभा ने दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप परिसर त्रिवेणी मंदिर पर दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सभी के लिए दीपावली की शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओ की उपस्थिति में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई साथ ही बेगमगंज में संत श्री प्रभु जी नागर के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में भी चर्चा कि जाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष माधोसिंह नेनविलास, युवा अध्यक्ष बाबूसिंह नारायणपुर, विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नत्थू सिंह बड़े भैया, राजेंद्र सिंह तोमर, बलराम सिंह ठाकुर, नत्थू सिंह खामखेड़ा, भगवान सिंह सोलंकी सुमेर, माधो सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर गेहूंरास, देवेंद्र सिंह ठाकुर वीरपुर, भूपेंद्र सिंह ठाकुर वीरपुर, हेमराज सिंह जी ठाकुर परसोरा, आकाश सिंह ठाकुर वीरपुर, राजा सिंह ठाकुर वीरपुर, राजकुमार सिंह ठाकुर गेहूंरास, अन्नू सिंह ठाकुर सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित थे।



