पर्यावरणमध्य प्रदेश

मुक्तिधाम को हरा भरा करने का संकल्प लिया रेंजर अरविंद अहिरवार ने

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज वन परिक्षेत्र के रेंजर अरविंद अहिरवार वन परिक्षेत्र में नए-नए आविष्कारों के लिए चर्चाओं में है अब उन्होंने शहर के मुक्तिधाम को हरा भरा करने का संकल्प लेते हुए लगभग 100 पौधे मुक्ति धाम में लगाए और बाकायदा तार फेंसिंग करके उन्हें सुरक्षित भी किया तथा वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। लगाए गए पौधों में आम, जामुन, मुनगा, बरगद, महानीम, पीपल, अमरूद, तुलसी एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए हैं जो 7 फीट से लेकर 10 फीट तक की ऊंचाई में है।
आपको बता दें कि बेगमगंज रेंजर ने अपना सारा जीवन पर्यावरण और उसकी रक्षा करने के लिए संकल्पित कर रखा है। सुबह से उठकर सबसे पहले पेड़ पौधों की देखभाल करते हैं जिससे पेड़ निरोगी रहता है और जल्दी ग्रोथ करता है उनका मानना है कि पर्यावरण हमारी जिंदगी को निरोगी रखने में सहयोगी है।
मीडिया से चर्चा में रेंजर अरविंद अहिरवार ने बताया कि अपना स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्यावरण जरूरी है। पर्यावरण की मदद के लिए हम कौन से दस काम कर सकते हैं। पेड़ पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं और वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान दें। पानी बचाएं। जरूरत अनुसार ही पानी गिलास, बर्तन में लें, कपड़े धुलने से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल पेड़ पौधों की सिंचाई में करें।
पेड़ की जड़ें जमीन के अंदर पानी को स्टोर करके रखने में मदद करता है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार के इस कार्य की सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button