मध्य प्रदेश

क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के साथ सौजन्य भेंट की और मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर बेगमगंज सिलवानी विधानसभा के चहुमुखी विकास को लेकर चर्चा की।
क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपालसिंह राजपूत के साथ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरबान सिंह लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जगन्नाथ यादव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री चौहान से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र के विकास के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में रिक्त पदों पर डॉक्टर्स की नियुक्तियां, बेगमगंज और सुल्तानगंज थाने में स्टॉप बढ़ाने, जनपद परिसर में दुकानों का निर्माण, महाविद्यालय में एलएलबी सहित अन्य विषयों की कक्षाएं शुरू करने, कन्या महाविद्यालय की स्वीकृति, ऑडिटोरियम, रैन बसेरा आदि अनेक विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी विकास से संबंधित जो सुझाव प्रतिनिधिमंडल ने रखें हैं उन पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button