मध्य प्रदेश

खटारा बसों को रंग रोगन कर चलाया जा रहा है जबरन सड़कों पर, यात्रियों के कष्ट बरकरार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । देखा जा रहा है कि मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बसें बंद होने के बाद यहां चल रही निजी यात्री वर्षों में आरटीओ की आंखों में धूल झोंक कर पुरानी बसों को नई बनाकर जबरदस्ती सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार मनमानी के चलते आरटीओ विभाग सागर यात्रियो की तरफ जरा भी जवाबदेह नहीं दिखाई दे रहा है। परिणाम स्वरुप इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है बड़ी बसों के स्थान पर जबरन 32 सीटर बसें सागर, नरसिंहपुर, टडा, सिलवानी, जबलपुर, नरसिंहपुर, नागपुर, आदि मार्गों पर चलाई जा रही हैं जबकि नियम अनुसार बड़ी बसे इन लंबी दूरी के मार्गों पर चलाई जाना चाहिए । आरटीओ की मिली भगत व भ्रष्टाचार के कारण निजी बस मालिको द्वारा अपनी सुविधा को देखते हुए यात्रियों को जबरन भेड़ बकरियों की तरह बसों में भरकर ले जाया जा रहा है जबकि यात्रियों से पूरा किराया लेने के बाद भी उन्हें सीट नसीब नहीं हो रही है, देखा जा रहा है की पुरानी बसों को नई साड़ी पहनाकर जबरन सड़कों पर दौड़ाने से वह जगह-जगह बिगड़ी हुई हालत में खड़ी हो जाती हैं जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक समय पर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन पुलिस एवं आरटीओ को इस ओर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button