खड़ा ट्रक अचानक चला तीन बाइक आई चपेट में गंभीर घटना टली
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अनहोनी कहकर नहीं आती और जरा सी लापरवाही गंभीर घटना को अंजाम दे देती है ऐसी ही एक घटना रात्रि के समय वेयर हाउस के पास घटित हुई जहां चालक और क्लीनर अपने ट्रक को खड़ा करके कहीं चले गए उन्होंने ट्रक के पिछले पहिए में टेक भी नहीं डाली अचानक ट्रक पीछे की ओर चल दिया और तेजी से राजू नेमा के मार्बल हाउस की ओर पहुंच गया यह तो अच्छा हुआ के वहां पर लोग अपनी बाइक खड़ी करके दूसरे काम में लगे हुए थे ट्रक ने लगातार तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया और रुक गया। ट्रक की चपेट में आने से तीनों बाइके क्षतिग्रस्त हो गई यह तो अच्छा रहा उस समय कोई अन्य व्यक्ति ट्रक की चपेट में नहीं आया अन्यथा गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। चालक की लापरवाही के कारण घटित इस घटना से लोग आक्रोशित हो गए लेकिन मामला आपस में सुलझ जाने से घटना की रिपोर्ट थाने में नहीं की गई है।



