खामखेड़ा में शराबबंदी को लेकर महिलाएं हुईं लामबन्द, महिलाओं ने थाने में दिया ज्ञापन
अवैध शराब बिक्री से घरेलू विवाद बढ़े, बंद किया जाए
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
सांची, रायसेन । सांची ब्लॉक के खामखेड़ा गांव की महिलाएं अवैध शराब की बिक्री को लेकर भी ग्रामीण महिलाएं तंग आ चुकी हैं। शराबबन्दी की मुहिम चलाते हुए महिलाएं सांची थाने पहुंची।थाना प्रभारी सांची को ज्ञापन सौंपते हुए खामखेड़ा गांव में शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने की पुलिस अधिकारी से मांग की है।
मालूम हो कि आमखेड़ा में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब विक्रय को लेकर गांव का माहौल आए दिन बिगड़ रहा है । यहां तक कि महिलाएं बच्चे भी घर में परेशान हो रही है और इससे घरेलू विवाद बढ़ रहे हैं ।
यदि समय रहते अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ी अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता। यह बात कहना है आमखेड़ा गांव की ग्रामीण महिलाओं का।
महिलाओं ने सांची थाने पहुंचकर थाना प्रभारी अमरसिंह निगम को भी ज्ञापन सौंपा। और जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की। इस दौरान ललिता बाई, उर्मिलाबाई, द्रोपदी बाई, भूरीभाई, निरमा, और बिमला बाई आदि मौजूद रहीं ।



