मध्य प्रदेश

स्कूल वाहनों की बढ़ती दुर्घटनाओं को स्कूल संचालकों की वरिष्ठ अधिकारियों ने ली बैठक

मूढ़ापार स्कूल के वाहन पलटने से प्रशासन हुआ सर्तक
सिलवानी । आये दिन स्कूल वाहन पलटने एवं अन्य घटनाओं को चलते एवं गुरुवार को चिरह और रोसराघाटी के बीच एसटीआर स्कूल मूढ़ापार का मैजिक वैन पलटने से 8 स्कूली बच्चे घायल हो गए थे घटना पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को जनपद पंचायत के हाल में सिलवानी एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, बीईओ नरेश रघुवंशी, बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी के द्वारा समस्त प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक ली गई।
बैठक में सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। सभी स्कूल संचालक अपने वाहनों का फिटनेस कराएं, बड़ी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए साथ ही जो मैजिक वाहन एवं बसों में ड्राइवर क्लींजर चल रहे हैं उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। उनके आधार कार्ड उनकी सूची थाना में उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप सभी संचालक सुनिश्चित करें कि जो भी ड्राइवर वाहन चला रहे हैं वह अधिक गति में ना चलाएं, स्पीड गवर्नर अपनी बसों में जरूर लगवाएं । बड़ी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे, जिससे कि आपकी उन पर निगरानी बनी रहे।
एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समय-समय पर वाहनों का चेकिंग होना जरूरी है जो भी छोटे मैजिक या वाहन चला रहे हैं उनकी जितनी क्षमता है उससे अधिक बच्चों को ना बिठाले। जरूरत पड़े तो एक से बढ़कर दो और तीन वाहन लगाएं, जिससे कि बच्चों को दिक्कत परेशानी ना हो। वहीं उन्होंने कहा कि जो भी आप लोगों को आज निर्देश दिए जा रहे हैं इन सभी का पालन आपको 7 दिवस के अंदर करना है अन्यथा इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिम्मेदार स्कूल संचालक स्वयं होंगे। साथ ही छोटे बच्चों के बारे में उन्होंने कहा कि आप लोग स्वयं पालको की बैठक लें और दिशा निर्देश दें कि छोटे बच्चे भी बाइकों से लेकर ना आए उनको मना करें। जिससे आए दिन हो रही घटना दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।

Related Articles

Back to top button