मध्य प्रदेश

खेत झोपड़ी के अंदर सो रही ढाई साल की मासूम आग लगने से जिंदा जली

दमोह जिले में हृदय विदारक घटना
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बरक्वाइन गांव के एक दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है जहां खेत में बनी एक झोपड़ी में अचानक से आग लग गई जिसमें सो रही एक ढाई वर्षीय मासूम बालिका की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई ।4 साल की बहन बाल बाल बची गई ।
बताया जा रहा है की बक्सवाहा क्षेत्र के गुगवारा गांव निवासी हल्ले लोधी अपने परिवार के साथ बरक्वाइन गांव में एक किसान के खेत पर झोपड़ी बनाकर कृषि कार्य करता था, जहां यह झकझोर देने वाली घटना घटित हो गई । वही झोपड़ी में रखा खाद्य सामग्री व एक बाइक भी जलकर खाक हो गई आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन आग बुझने तक झोपड़ी में सो रही ढाई वर्षीय प्रियांशी लोधी की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार सहम सा गया है । वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, अपने बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल करके पंचनामा कार्यवाही की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झोपड़ी में आग कैसे लगी, आग कहा से आई है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button