खेत तालाब योजना के अंतर्गत फर्जी तरीके से राशि आहरित को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। ग्राम पंचायत चिचौली में खेत तालाब योजना अंतर्गत फर्जी तरीके से राशि आहरित किए जाने को लेकर सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आवेदक कमलेश सिंह रघुवंशी पिता दलीप सिंह रघुवंशी कुंवर पिपलिया का मूल निवासी है, आवेदक का पुत्र भागीरथ रघुवंशी के नाम ग्राम कुंवर पिपलिया प.ह.नं. 38 की भूमि रकबा 2.00 एकड़ स्थित होकर राजस्व लेखों में भूमि स्वामी के रूप में अंकित है। उक्त भूमि पर फर्जी तरीके से खेत तालाब योजना के अंतर्गत तालाब स्वीकृत कराकर संबंधितों के द्वारा राशि आहरित की गई है जो कि जांच का विषय है। आवेदक के पुत्र द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत उक्त भूमि पर तालाब निर्माण के लिए किसी भी योजना के अंतर्गत आज दिनांक तक कोई आवेदन किसी भी कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है। और न ही ष्योजना के अंतर्गत कोई लाभ लिया गया है। प्रार्थी को जब इस विषय की जानकारी हुई तब प्रार्थी जांच के आशय से आवेदन प्रस्तुत कर रहे है, अन्य 5-6 किसानों के नाम से फर्जी तरीके से तालाब स्वीकृत कराकर राषि आहरित कर शासन को क्षति पहुंचाई गई है। आवेदन सौंपकर जांचोपरांत वैधानिक कार्यवाही की मांग की।



