खेल मैदान विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद कलेक्टर के नाम सोपेगा ज्ञापन

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । मंडीदीप नगर के एक मात्र खेल मैदान को लेकर इन दिनों विवाद की स्तिथि उत्पन्न की जा रही है। जिस मैदान से प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए मंडीदीप नगर का नाम रोशन करते हुए दिखाई नजर आते है।वही लगातार सोशल मीडिया पर खेल मैदान को विवादित दिखाकर विडियो वायरल किए जा रहे है। जिसको लेकर मंडीदीप का सकल हिंदू समाज सहित विश्व हिंदू परिषद द्वारा कल कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।मंडीदीप नगर में इन दिनों विशेष समुदाय के कुछ लोगो द्वारा मंडीदीप नगर की फिजा में जहर घोलने का काम किया जा रहा है विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रमुख धर्म प्रसार के संजीव पटेरिया द्वारा जानकारी देते बताया की इस खेल मैदान से प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेल की प्रेक्टिस कर प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के खोलो में मंडीदीप नगर का नाम रोशन कर रहे है। पर कुछ लोग इस खेल में मैदान में सभी समुदाय के प्रतिभावान बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए लगातार विदास्पद बयान जारी कर नगर की फिजा को खराब करने का काम करते दिखाई नजर आ रहे है। किसी भी कार्य या सुभ अवसर पर पूजा अर्चना की जाती है जो हिंदू धर्म का एक हिस्सा है खेल मैदान पर पूजा अर्चना कई वर्षो से की जा रही है । पर हिंदू धर्म की आस्था को आघात पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे नगर की फिजा खराब हो। ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही। को लेकर मेरा सभी सकल हिंदू समाज और धार्मिक संगठनों से आग्रह है की कल 12 बजे मंडीदीप थाने में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा जायेगा। जिसमे नगर की फिजा खराब करने वालो पर उचित कार्यवाही की मांग की जाएगी। वही खेल मैदान के मुख्य द्वारा पर एकत्रीकरण होगा। जिसके उपरांत विश्व हिंदू परिषद द्वारा हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा।



