मध्य प्रदेश

गढ़ी पहुंची संत रविदास समरसता यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। समस्त मध्य प्रदेश में निकाली जा रही समरसता यात्रा जो की 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगे जहां पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी पधार रहे हैं जहां पर संत श्री शिरोमणि रविदास जी महाराज जी का भव्य विशाल मंदिर 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है उसका भूमि पूजन करने आ रहा है नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही समरसता यात्रा जो कि गांव गांव शहर हर जिले से हर गांव से शुद्ध नदी का जल एवं शुद्ध मिट्टी एवं अन्य एकत्रित कर कर 12 अगस्त को सागर पहुंचेगी जहां पर संत शिरोमणि रविदास जी मंदिर का भूमि पूजन होगा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की रथ यात्रा का गढी में भव्य स्वागत हुआ
जिसमें उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, छोटेलाल जाटव चौकीदार, मोहनलाल जाटव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, ओंकार सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष नितिन माहेश्वरी, सहायक सचिव ब्रजमोहन जाटव, डॉ सुनील मालवीय, कन्छेदीलाल जाटव, संजय जाटव, जितेंद्र सिलावट, राहुल अहिरवार, राहुल जाटव, आनंद जाटव, अशोक अहिरवार, मोहित जाटव, संजय मालवी, खिलानसिंह रैकवार, प्रकाश बाबू जाटव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने एवं ग्राम वासियों ने संत रविदास यात्रा का स्वागत वंदन एवं पूजा आरती की।

Related Articles

Back to top button