मध्य प्रदेश

गरीबों का राशन हजम करने वाले के हाथों फिर सौंपी राशन वितरण की कमान

राशन दुकान की संचालक दबंगता
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
हाल ही में श्रमिकों को सिंगल क्लिक के जरिए लैपटॉप से मजदूरों राजमिस्त्रियों के बैंक खातों में करोड़ों की राशि डालने के लिए रायसेन के दशहरा मैदान आए प्रदेश के जनहितैषी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ शब्दों में राशन दुकान संचालकों और फूड विभाग रायसेन के अधिकारियों को हिदायत दी थी कि घोटालेबाज राशन दुकानदारों की दुकानदारी अब बिल्कुल नहीं चलेगी ।गरीबों का निवाला छीनने वाले इन घोटालेबाज राशन दुकानदारों की जांच कर उन्हें जेल भेजा जाए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कड
कार्रवाई की जाए।नही तो मामा का बुल्डोजर उनकी संपत्ति आलीशान इमारतों पर भी चला दिया जाएगा। बावजूद इसके ना तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारी सुधर रहे और ना ही राशन दुकानदार राशन घोटाला करने से बाज आ रहे।मनमानी का आलम यह है कि गरीबों का निवाला छीन कर यह राशन दुकानदार बाजार में ऊंची कीमतों में बेच कर जमकर कमाई कर रहे हैं।
इसी क्रम में हम बात कर रहे हैं रायसेन जिले की तहसील बाड़ी के नगर क्षेत्र में पिछले 12 सालों से नर्मदा उपभोक्ता भंडार शासकीय सहकारी उचित मूल्य की राशन दुकान। वर्ष 20 हटा 2018 भाजपा की सरकार विदा होने के 4 महीने बाद राशन दुकान संचालक को राशन दुकान छोड़ने के लिए राजनैतिक और प्रशासनिक दवा दबाव बनाने का ही खेल चलता रहा। 2 महीने तक तो राशन दुकान से थोड़ा बहुत राशन वितरित कर उपभोक्ताओं के बीच गहरी पैठ बनाने की कोशिश की बाद में ऐसा सन दुकानदार ने बाहर जाने में आग लगाकर राशन जल जाने का ढोंग रचा और को ठेका आवंटित पूरा राशन गायब कर दिया। दुकानदार ने खदान आग में जल जाने की बयान दिए और घोटाले से बच्चा रहा लेकिन जांच अधिकारियों की टीम ने राशन की दुकान में आगजनी ना मानते हुए राशन का गबन और घोटाला करार दिया इस राशन दुकानदार पर बकायदा एफआई आर भी दर्ज की गई। जो अब इंसाफ के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की टेबल पर यह फाइल फिलहाल धूल खा रही है
ऐसे किया फर्जीवाड़ा…..
वन समितियों बाड़ी के नाम पर राशन डीलर ने भारी फर्जीवाड़ा किया है। शासन ने तो गरीबों को खाद्यान्न वितरण के लिए वन समितियों के माध्यम से राशन मुहैया कराने की योजना बनाई है। वन समितियों के जरिए बाली तहसील क्षेत्र में 16 राशन दुकान संचालित हैं जिसमें गरीबों और आदिवासी भील समुदाय के लोगों को बुलाकर पीओएस मशीनों में इन द वन राशन दुकानदारों द्वारा अंगूठा लगवा कर इनके नाम का राशन हड़प लिया जाता है और उन्हें बेरंग घर वापस लौटा दिया जाता है सूत्रों से पता चला है कि इन सब राशन दुकानदार को भोजपुर के एक भाजपा विधायक का खुला संरक्षण और आशीर्वाद प्राप्त है बताते हैं कि यह राशन डीलर विधानसभा चुनाव में इनको जमकर मदद कर इन्हें रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाते हैं। ज्यादातर राशन दुकान भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों और भाई भतीजा की है जो हर महीने कोटा आवंटित तो कर आते हैं लेकिन गरीबों के हिस्से का राशन खुले बाजार में बिक्री कर करोड़ों कमा रहे हैं इन पर शिकंजा कसने के लिए गरीबों और ग्रामीणों ने कलेक्टर अरविंद दुबे से इस ओर गंभीरता से ध्यान देने और राशन महाघोटाले को उजागर करने का अनुरोध किया है।
वन समिति की राशन दुकान के अध्यक्ष और संचालक पर लगाई जा चुकी है रासुका…..
वन समिति द्वारा तहसील बाड़ी के ग्राम जमुनिया में राशन दुकान कोई और के नाम है और उसे एक दबंग राशन दुकानदार चला रहा है। बताया जाता है कि यह दबंग किस्म का राशन दुकानदार गरीबों और भोले भाले आदिवासी भीलों से पीओएस मशीन पर अंगूठा तो जब जबरिया लगवा लेता है और राशन नहीं वितरित करता। शिकायतें मिलने पर जब बइस राशन महाघोटाले की जांच पड़ताल की गई तो हकीकत उजागर हो गई थी।इसके बाद फूड महकमे के जांच अधिकारियों ने इस दबंग राशन दुकानदार के खिलाफ राशन घोटाले की एफआईआर दर्ज कराई गई है।तत्कालीन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने राशन दुकानदार जमनिया के प्रमोद जगेत के खिलाफ अमानत में खयानत और रासुका का मुकदमा दर्ज कराए जाने के पश्चात सेंट्रल जेल भोपाल भेज दिया गया था।
विधायक पटवा का संरक्षण या राशन दुकानदार की दबंगई..…
वर्ष 2019 में राशन का महाघोटाला कर करोड़ों की संपत्ति दोनों हाथों से जुटाने वाले गबन का आरोपी सचिन शर्मा ने अपनी राजनीतिक रसूख का फायदा उठाते हुए एक बार फिर से बाड़ी शहर की दो दुकानों सहित बाड़ी कलां और बाड़ी खुर्द की राशन दुकानें अपने कर्मचारियों के नाम करवा ली है।यह राशन दुकानदार जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से जमकर हर महीने चांदी काट रहा है।

Related Articles

Back to top button