गरीब मजदूर आदिवासियो की आजीविका मे वनोपज तेन्दुपत्ता तुडाई सहायक बनी

नई तेन्दुपत्ती का सीजन शुरू
रिपोर्टर : कुंदन लाल चौरसिया
गौरझामर । बीडी बनाने मे जिस चीज का सबसे ज्यादा व प्रमुख रुप से उपयोग होता है वह है तेन्दुपत्ता, और यह प्राप्त होता है जंगल से, इस समय जंगल मे वनोपज के रुप मे तेन्दु के पेड़ो पर नये पत्ते निकल आये है जो बीडी बनाने के अनुकूल अवस्था मे आने पर ही उन्हे तोडा जाता है इसकी तुडाई हेतु वनवासी आदिवासी मजदूर वर्ग के गरीब लोग इसमे सर्वाधिक रुचि दिखाते है जंगल महकमा तेन्दु पत्ता खरीदने हेतु ठेकेदारों के माध्यम से फड लगाकर बहुतायत मे तेन्दुपत्ता की खरीदी करता है इसमे वह वनवासी मजदूर ही लाभांवित होते है जो इसमे लिप्त रहते है इसमे उनकी आजीविका अच्छे से चलती है बता दे की तेन्दु पत्ता खरीदी मे मप्र शासन व्दारा मजदूरों को उपयुक्त मजदूरी के अलावा बोनस भी दिया जाता है उनकी अतिरिक्त आय होती है इस समय तेन्दुपत्ता की जंगल मे बहार आई हुई है ।



