पूर्व वनमंत्री भाजपा के कद्दावर वरिष्ठ नेता का जन्मदिन रविवार को भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया
कैक काटकर बांटी मिठाइयां
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । पूर्व वन मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता कद्दावर नेता डॉ गौरीशंकर शेजवार का जन्मदिन रविवार को बारला हाउस में भाजपाइयों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। केक काटा गया बारला हाउस में मिठाईयां बांटी गई लड्डू बांटकर खुशियां मनाई । बम पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया गया । इसके पहले पूर्व वन मंत्री डॉक्टर शेजवार द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर जन्मदिन भी मनाया।
इस अवसर पर इटारसी होशंगाबाद के बीजेपी विधायक सीताशरण शर्मा, युवा नेता मुदित शेजवार, डॉ शेजवार की धर्मपत्नी डॉ किरण शेजवार, डॉ शशि ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल, संतोष साहू, राजकुमार यादव, मनोज यादव मामा, संतोष यादव, रामकुमार साहू, अनिता किरार, मिट्ठ लाल धाकड़, पार्षद अखलेश सोनी, योगिता राहुल परमार, बालकिशन कन्नौजिया, कैलाश ठाकुर, मनोज खत्री, पवन खत्री, रवि खत्री, सुरेश कन्नौजिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।
डॉ गौरीशंकर शेजवार बब्बर शेर ने जन्मदिन के मौके पर शेर शायरी सुनाते हुए कहा कि ना जाने कौन मेरे हक में दुआ करता है जब मैं डूबता हूं तो दरिया उछाल देता है। यह शेर शायरी के राजनैतिक मायने में कई कयास लगाए जा रहे हैं।



