मध्य प्रदेश

गूंजे देश भक्ति के तराने, स्कूली छात्र छात्रा शहीदों की भेषभूषा में निकले सड़कों पर

नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने ध्वजारोहण कर सीएम के संदेश का किया वाचन
सिलवानी। नगर सहित ग्रामीण अंचल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। देश की आन बान शान के प्रतीक तिरंगे झण्डे को फहराया गया। शासकीय भवने में रोशनी की गई। इस मौके पर शिक्षण संस्थाओं में देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र छात्राओं के द्वारा रैली निकाली जाकर शहीदों की भेषभूषा धारण की।
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु जैन ने देश की आन बान शान के तिरंगे झण्डे को सम्मानपूर्वक कर सलामी दी। यहाँ पर राष्ट्र गान का गायन भी किया गया। जनपद कार्यालय में पंचायत पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत ने तिरंगै झण्डे को सम्मानपूर्वक सलामी दी। इस अवसर पर सीईओ नीलम रायकवार, जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त थाना, तहसील परिसर, एमडीएम कार्यालय, शासकीय महाविद्यालय, सिविल अस्पताल, सीएम राइज स्कूल, बीआरसी भवन, वन विभाग, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य शासकीय व अशासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। तथा मिष्ठान का वितरण भी किया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का वाचन किया।

Related Articles

Back to top button