मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षक करेंगे असहयोग आंदोलन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । लंबित मांगों के निराकरण के लिए इस बार अतिथि शिक्षकों ने तिमाही परीक्षा के दौरान असहयोग आंदोलन करने का मन बना चुके हैं। जिससे स्कूलों में तिमाही परीक्षा प्रभावित होंगी। इस संबंध में अतिथि शिक्षक संघ ढीमरखेडा ने शासन के नाम प्रेषित ज्ञापन पत्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी ढीमरखेडा को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि मांगों के निराकरण नहीं होने पर वे 7 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले जाएंगे। अतिथि शिक्षकों विचित्र महाराज, मनोज हल्दकार, अरविंद कुमार, उपेंद्र शास्त्री, संतोष, संदीप कुर्मी, अरविंद बर्मन, राजकिशोर पटेल, दीप्ति पटेल, विनीता हल्दकार, अनिल, राहुल व स्वप्निल ने कहा कि वे लंबे समय से नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन आदि मांगे कर रहे हैं। जिस पर अब तक गंभीरता से कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड रहा है।

Related Articles

Back to top button