कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

गौरझामर में ओला मिश्रित बरसात, कहीं-कहीं नीखरा ओले गिरे, मूंग फसल को भारी नुकसान

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । 16 मई मंगलवार को गौरझामर में चल रहे विशाल कन्या भोज के दौरान अपरान्ह बादलों की गड़गड़ाहट बिजली की चमक दमक के बीच हल्की बारिश होना जैसे शुरू हुआ इसी दौरान बे मौसम बरसात के करिश्मा के बीच आंवले के आकार के ओलो ने भी दस्तक दे दी फोर लाइन चौराहा केसली मार्ग के पास तथा सुजानपुर, मिर्जापुर, जनकपुर, सर्रा, पडरई आदि स्थानों में बताया जाता है कि आंवले के आकार के नीखरा ओले गिरे । किसानों ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है कि नीखरा ओलावृष्टि के कारण खेतों में खडी ग्रीष्मकालीन जाएद सोयावीन, मूंग फसल को भारी नुकसान पहुंचा है बेमौसम गिरे पानी का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा इस बीच रुक रुक कर रिमझिम रिमझिम बारिश होती रही और विशाल कन्या भोज भंडारा का आयोजन निरंतर चलता रहा इसमें नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में कन्याएं कन्या भोज मैं सम्मिलित हुई हालांकि सुव्यवस्थित रूप से चलने वाले कन्या भोज में बेमौसम बरसात ने किंचित अवरोध डालने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button