पर्यावरणमध्य प्रदेश

गौरव दिवस पर आयोजन कर विरासत को संभाले

कार्यक्रम दोपहर 1 बजे होगा आयोजन दोपहर 12 बजे नगर में निकाली जाएगी रैली
सिलवानी । नगर की विशिष्ट पहचान व सांस्कृतिक विरासत से नागरिको को अवगत कराने तथा नागरिकों में नगर के प्रति आत्म गौरव की भावना विकसित करने व स्थानीय जानकारियों से अवगत कराये जाने हेतु नगर परिषद के द्वारा मंगलवार 6 दिसंबर को नगर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक व सीएमओ सुनील कुमार जैन ने बताया कि गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद कार्यालय के कार्यक्रम हॉल में अपरान्ह 1 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें निकाय के परिषद सदस्यों द्वारा नगर के प्रति आत्म गौरव के भाव, विकास हेतु स्थानीय इतिहास, शहरी अधोसंरचना, पर्यावरण, विकास अवश्यकताओं, नगर के सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत, नगर के विकास में नागरिकों की भागीदारी, नागरिक सुविधा, स्वच्छता, नागरिकों में सदभाव, सहजता परस्पर सहयोग की भावना का विकास आदि विषयों पर व्याख्यान दिया जावेगा। कार्यक्रम के दौरान ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पौधारोपण साथ ही शासकीय, अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, रंगोली, शतरंज (चैस) प्रतियोगिता कराई जावेगी ।
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किए जाने वले कार्यक्रम से पूर्व नगर में रैली भी निकाली जाएगी। जिसमें निकाय के जन प्रतिनिधि, नागरिक, कर्मचारी आदि शामिल होगे। रैली नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रो से होती हुई बजरंग चौराहा पहुंचेगी। यहां से रैली वापिस प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त होगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर निकाए कर्मचारियो की डयूटी भी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button