गौसंरक्षण समिति सिहोरा उत्कृष्ट सेवाओं के लिये हुई सम्मानित
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर जिले में विगत दिवस जनसेवा एवं गौसंरक्षण समिति सिहोरा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिये स्व. सावित्री देवी स्मृति सम्मान से समिति को सम्मानित किया गया । इस दौरान उपाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास एवं सहसचिव प्रमोद सिंह ठाकुर को जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिहोरा क्षेत्र में गौसेवा एवं समाजसेवा के लिये श्रीफल एवं प्रशस्ती पत्र के साथ सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थिति मुख्य अतिथियों ने अपने हाथो में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी इस्टूयूट ऑफ साइंस एण्ड ट्रेक्नॉलाजी जबलपुर के डायरेक्टर राजेश वर्मा एवं रुपाली वर्मा द्वारा आपनी मॉं की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. पीजी नाजपांडे, कमलजीत सिंह’टूटी जग्गी’ अध्यक्ष पंजाब एजुकेशन सोसयटी , डॉ.निधि शुक्ला प्राचार्य ए.पी.एन.लॉ कालेज, सुभाषचंद्र अध्यक्ष म.प्र. सीनियर सिटिजन फोरम के सदस्यगण उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम के आयोजन समिति में मनीष शर्मा, सुधीर खरे, मधुवाला श्रीवास्तव, ब्रजेश चतुर्वेदी, हरदीप सिंह जगदेव के साथ साथ अधिक संख्या में गणमान नागरिक की उपस्थिति रही। वही गौ सेवा समिति के अध्यक्ष नीतेश खरया, सचिव संतोष वर्मा, कोषाध्यक्ष रविगोपाल चौरसिया, संतकुमार पटैल सहित अन्य कार्यकर्ता ने हर्ष व्यक्त किया ।



