ग्राम पंचायत भूला में छाया अंधेरा लाइनमैन पंकज त्रिपाठी कर रहा 10 हजार डिमांड
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विधुत वितरण केंद्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम भूला में पिछले 2 माह से ट्रांसफॉर्मर खराब है l जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन लाइनमैंन पंकज त्रिपाठी खुलेआम 10 हजार की डिमांड कर रहे हैं ग्रामीण । लाइनमैंन पंकज त्रिपाठी का कहना हैं कि ट्रांसफॉर्मर लगवाना हैं तो 10 हजार रूपये लाइये नहीं तो ट्रांसफॉर्मर नहीं लगेगा, जेई सुबोध सिंह से जब इस संबंध में बात की गई तो आज कल करते, करते ग्रामीण शरद यादव को महीनों से कर रहे हैं परेशान। शरद यादव का कहना हैं कि मे गरीब हू इसलिए मेरा ट्रांसफॉर्मर नहीं लग पा रहा है क्योंकि मेरे पास लाइनमैंन पंकज त्रिपाठी को देने के लिए 10 हजार रूपये नहीं हैं।आखिर लाइनमैंन को पैसा क्यूं चाहिए जब सरकार इनको पैसा दे रही हैं।लाइनमैंन पंकज त्रिपाठी की लगातार शिकायत क्षेत्र से आ रही हैं पर कार्यवाही आज दिनाक तक सस्ते बस्ते में पड़ी हुई हैं। अगर इसी तरह की धाधली क्षेत्र में मची रही तो ग्रामीण परेशान होते रहेगे और नोटो वालों का बोलबाला होगा अब देखना यह होगा कि समाचार लगने के बाद लाइनमैंन पंकज त्रिपाठी के ऊपर क्या कार्यवाही होती हैं।
बहरहाल ग्रामीणो का कहना हैं कि हम लोग 2 माह से अधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं हमारी कही सुनाई नहीं हैं आज कल करते हैं ,पंचायत भवन के बाजू का ट्रांसफॉर्मर खराब हैं लेकिन जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान बिजली न होने के कारण लोग एक- एक बूंद पानी को तरस रहे हैं साथ ही साथ बच्चों की पढाई भी प्रभावित हों रही हैं गेहूं पिसवाने के लिए लोगों को दूसरे गाँव जाना पड़ता हैं लगातार भूला गांव के लोग बिजली की समस्या से बहुत परेशान हैं।



