मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत महनेर में लगा गंदगी का अम्बार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महनेर में लगा गंदगी का अम्बार। सरपंच सचिव नहीं दे रहे ध्यान जबकि सरकार द्वारा स्वक्षता अभियान के तहत ग्राम पंचायत को राशि आवंटित की जाती है लेकिन सरपंच सचिव द्वारा उक्त राशि का हजम कर ली जाती है l गंदगी इस कदर फैली हुई हैं, कि- नालियों के ऊपर से पानी निकल रहा हैं। स्वच्छता अभियान केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की मंशा है कि शहर से लेकर गांवों को स्वच्छ बनाकर देश की तस्वीर संवारने लगी है,किन्तु जिनके ऊपर इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है वही बेपरवाह है। अधिकतर वार्डों में गंदगी का अंबार है। मोहल्लों व गलियों में नियमित सफाई नहीं होती। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। नालों की गंदगी से आम लोग परेशान हैं। सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई ग्राम पंचायत महनेर में सरपंच सचिव की मिलीभगत से गंदगी ही गंदगी फैली हुई हैं। लगातार ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे l कही न कही पंचायत व्यवस्था के जिम्मेदारो के ऊपर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता हैं। इसके अलावा गंदगी से हैजा, कालरा, निमोनिया, पीलिया, हेपेटाइटिस आदि बीमारियां होने का खतरा हैं। वही ग्राम में सफाई न होने के कारण नालियों में गंदा पानी रुक गया हैं। जिसके चलते नालियों में गंदा पानी के रूकने से ग्राम में मलेरिया, हाथी पाँव, दस्त, हैजा, मोतीझरा, चिकिनगुनिया, पीलिया आदि बीमारियाँ होने की आशंका बढ़ गई है। ग्राम पंचायत महनेर के ग्रामीणों का कहना हैं कि ग्राम में अगर साफ- सफाई नहीं की गई तो हमारा तो गांव में रहना मुश्किल हों जायेगा।

Related Articles

Back to top button