ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर सास बहू सम्मलेन में महिलाओं को दी गई जानकारी
फरवरी माह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को किया जाता है ये आयोजन
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के खण्ड चिकत्सा अधिकारी दीपक गायकवाड़ के निर्देशन में फरवरी माह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को परिवार कल्याण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत परिवार कल्याण कार्यक्रम वर्ष 1952 से निरंतर चलाया जा रहा । इसका मुख्य उददेश्य तेजी से बढ़ती जा रही जनसंख्या दुष्प्रभावों को रोकना एवं सीमित संसाधनो को बचाना चाहते हैं । इस प्रकार से परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की समुदाय स्तर तक उपलब्धता व उपयोगिता को सुनिश्चित किया जाता है । इसी प्रकार से राज्य के सभी जिलों में ग्राम आरोग्य केन्द्र स्तर पर समस्त आशा कार्यकर्ताओ के माध्यम से सास बहू सम्मलेन का आयोजन किया जाता है । इसी तरह शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ब्लाक स्तर के मालहा, फनवानी, विनोवानगर, सिंघनपुरी, मझगवा, छनगवा, प्रतापपुर, केवलारी, गढ़चपा सहित अन्य स्थानों पर सास बहू सम्मलेन का आयोजन किया गया है । इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की उपस्थिति में टीकाकरण कार्य योजना के तहत आयोजित होगे ।
उपस्थिति-समस्त सीएचओ, एएनएम, आशा सुपरवाईजर, समस्त आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थित में किया गया ।



