मध्य प्रदेशराजनीति

स्वास्थ्य मंत्री के साथ पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा का हुआ जगह भव्य स्वागत

व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
ग़ैरतगंज । जनपद पंचायत प्रांगण में मध्यप्रदेश शासन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में ग़ैरतगंज जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली विभिन्न पंचायतों को पानी टेंकर (वाटर टेंक) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा टैंकर वितरित किये गए, इस दौरान जिला जनपद अध्यक्ष यशवंत मीणा उपस्थित रहे साथ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त रायसेन जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश शर्मा के प्रथम राजनैतिक दौरे पर आने से भाजपा समर्थित युवाओं में जमकर उत्साह देखने को मिला जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर फूलमालाओं एवं जमकर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
पत्रकारवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है यह पार्टी समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सब मिलकर परिवार की तरह काम करते है जिस से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर खड़ी हुई है और अब हमे फिर से हर बार की तरह नई ऊर्जा और जोश के साथ अपनी पार्टी के लिए एक जुट होकर काम करना है।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन, मंडल उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, प्रवीण शर्मा, युवा भाजपा नेता अमन शर्मा, पंकज, रोहित जैन, अमित शर्मा, सुरेश ठाकुर, मोहित शर्मा, जय शर्मा, मुकेश जैन (पप्पी), अन्नू शर्मा, संदीप जैन, युवा नेता ब्रजेश अहिरवार, युवा नेता अभिषेक अहिरवार, मीडिया प्रभारी रितुराज सराठे सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button