मध्य प्रदेश

घर की छत पर दीया रखने गए बुजुर्ग का फिसला पैर, माथे में घुसी लोहे की रॉड

रॉड को कटर से काटकर बुजुर्ग को किया अलग, भोपाल रेफर
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी नगर में रविवार शाम 7 बजे वार्ड नंबर 12 में रहने वाले घनश्याम शिल्पकार घर की छत पर दीपक रखने गए हुए थे। दीपक रखकर वापस उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया जिससे उनके माथे में जीने में से निकले सरिए की राड घुस गई। चीख पुकार सुन घर के पास से निकल रहे यशपाल राजपूत ने तत्काल डॉक्टर केके सिलावट को मौके पर बुलाया इसके बाद कटर से रॉड को अलग किया। इसके बाद बुजुर्ग घनश्याम को अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार कर भोपाल रेफर कर दिया।
इस दौरान रॉड उनके सिर में से नहीं निकाली जा सकी थी। उनकी पत्नी भी बुजुर्ग होने के कारण सुनाई नहीं पड़ता जिस कारण घर में रह रही पत्नी को भी घटना की जानकारी नहीं लग सकी। डॉक्टर केके सिलावट ने बताया कि रॉड निकालने के बाद ब्लडिंग हो सकती थी, जिससे अनहोनी की आशंका होती इसलिए बुजुर्ग को तत्काल भोपाल रेफर कर दिया। बुजुर्ग के दोनों बेटा भोपाल में है। बड़ा बेटा भोपाल में पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर दूसरा बेटा सागर में पेंटर है।

Related Articles

Back to top button