क्राइम

स्कूटी सवारो को हाइवा ने रौंदा, एक ही परिवार के 3 की मौत, बेटी गंभीर; पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की मौत

रिपोर्टर : शरद चौरसिया
सोहागपुर । शनिवार शाम को सोहागपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी पर जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे परिवार के तीन सदस्य सड़क की ओर गिरे, और हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। घटना नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर के स्टेट हाईवे शंकर मंदिर के पास की है। शनिवार शाम करीब 7:15 बजे एक हाइवा ट्रक चालक ने घटना को अंजाम दिया। पति पत्नी के साथ मृतकों में एक 12 वर्षीय बालक भी शामिल है। 7 साल की बेटी गंभीर घायल है।
पुलिस ने बताया हाइवा ट्रक क्रमांक एमपी 13 एच 1266 ने एक्टिवा वाहन क्रमांक एमपी 05 एमक्यू 734 को टक्कर मार दी। एक्टिवा वाहन पर सवार तीन लोग सड़क की ओर गिरे जिन्हें हाईवा वाहन ने कुचल दिया। एक बालिका दूसरी तरफ गिरी जो गंभीर घायल है। तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
सूचना मिलने पर तत्काल एसडीओपी मदन मोहन समर, टीआई प्रवीण चौहान स्टाफ के साथ घटना मौके पर पहुंचे एवं शवों को अस्पताल पहुंचाया। टीआई प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है, और सोहागपुर थाने पहुंचाया गया है। हाइवा चालक विपिन मौर्य हिरासत में है।
पति-पत्नी और बेटे की मौत
अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों ने बताया कि मृतकों में तीनों लोग एक ही परिवार के हैं। मृतकों में 42 वर्षीय सुभाष मेहरा पुत्र गणेशराम मेहरा, ब्रजकिशोरी मेहरा पत्नी सुभाष मेहरा 35 वर्ष और 12 वर्षीय दीपक मेहरा पुत्र सुभाष मेहरा की मौत हुई है। तीनों ग्राम बांसखापा थाना सोहागपुर के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button