मध्य प्रदेश

कार एवं बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, दो लोगों को किया गया रेफर

सिलवानी। राजमार्ग 44 सिलवानी उदयपुरा मार्ग के बुड़का नाले के पास कार एवं बाइक की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को रायसेन रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार षुक्रवार को रात्रि में तीन युवक बाइक से झामर षादी में जा रहे थे कि तभी बुडका नाले पर उदयपुरा की ओर आर रही कार क्रमांक एमपी04 ईबी 7672 ने मोटर साइकल को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों बुरी तरह घायल हो गये।घायलों में अरविन्द पिता हरिप्रसाद 25 साल, निवासी कढ़ेली बम्होरी, अर्जुन पिता कल्याण उम्र 16 साल निवासी कुण्डाली, राजेष पिता तुलाराम 25 साल निवासी कोटा पटना है। जिन्हें सिविल हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अरविन्द पिता हरिप्रसाद एवं राजेष पिता तुलाराम को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया। सिलवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button