क्राइम

चार लाख की स्मैक पुलिस ने पकड़ी : पति पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
सागर । एमपी के सागर जिले की देवरी पुलिस ने पति पत्नी सहित तीन आरोपियों के पास से करीब चार लाख रुपए की 35 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक तिवारी द्वारा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये मादक पदार्थ बैचने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी देवरी रोहित डोंगरे को मुखबिर से सूचना मिलने पर अवैध रुप मादक पदार्थो कि ब्रिकी करने वाले मन्नू उर्फ मनोज लोधी पिता मेहरवान लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बेलढाना थाना देवरी के कब्जे से कुल 15.52 ग्राम कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपये की स्मैक एंव मोबाईल कीमती 10,000 रुपये की जप्त किया गया । आरोपी प्रदीप पिता गौरीशंकर दुबे उम्र 40 साल, नम्रता पति प्रदीप दुबे उम्र 29 साल दोनो निवासी ग्राम बेलढाना के कब्जे से कुल 20.35 ग्राम स्मैक कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की स्मैक एंव स्फिट कार क्र. एमपी 15 सीसी 5829 कीमती 5 लाख रुपये की जप्त गई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध धारा 8/21 एन.डी.पीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक रोहित डोंगरें, उपनिरीक्षक निशांत भगत, प्र.आर. सुरेन्द्र सिंह, आर. मनीष, आर. आशीष, आर. लवकुश, आर. भूपेन्द्र, मआर. अर्चना, म.आर. अर्चना जावरे आर कुलवंत की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button