मध्य प्रदेश

चिंनकी बोरास बैराज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना के नगर साईंखेड़ा आगमन पर साईंखेड़ा ब्लॉक के ग्रामीणों ने चिंनकी बोरास बैराज बनने पर विरोध जताया एवं ज्ञापन सौंपा जिसमें लिखा गया है कि इस बैराज के बनने से हमारे गांव डूब में आ जाएंगे एवं कई हेक्टर समृद्ध उपजाऊ जमीन डूब में आ जाएगी जिसमें लोगों की आर्थिक, धार्मिक, जनहानी होगी और इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती।
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के द्वारा अधिसूचना क्रमांक एस. ओ. 1533 के अंतर्गत निम्न निविदा में साईंखेड़ा तहसील के निम्नलिखित गांव डूब में है, तहसील साईंखेडा- खिरैंटी, पिटरास, खैरूआ, केलकच्छ, पीपरपानी, अनघोरी, टुईयापानी, उसराय, शोकलपुर इसके अलावा अन्य गांव भी आंशिक रूप मे प्रभावित होंगे हैं।

Related Articles

Back to top button