चौरसिया समाज का परिचय एवं सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन धूमधाम के साथ संपन्न

राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, वर वधु ने एक दूसरे को पहनाई जयमाला और लिए सात फेरे
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जिला मुख्यालय सागर स्थित मां महलवार देवी मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय 30 वा अखिल भारतीय स्तर का वार्षिक चौरसिया समाज परिचय एवं सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन 20, 21 अप्रैल को धूमधाम और सफलता के साथ संपन्न हो गया।।
सम्मेलन का आगाज अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली की राष्टीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राष्टीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की के मुख्य आतित्थ्य मे आयोजित की गई जिसमे अनेक बिन्दुओ पर सिलसिले बार मीमान्शा व विचार किया गया, बैठक के उपरान्त मंचीय कार्यक्रम विवाह योग्य युवक युवतियो के परिचय, सामाजिक वार्षिक पत्रिका, सागर संगम, का विमोचन, बच्चो के सांस्कृतिक कार्यकृम, अतिथियो का सम्मान, के साथ तैयार जोडो की जयमाला व सात फेरे व आशीर्वाद समारोह सम्पन्न हुए। इस अवसर पर मध्य-प्रदेश के साथ साथ दूसरे प्रदेशो उत्तर प्रदेश बिहार, महाराष्ट्र गुजरात, छत्तीशगढ, दिल्ली, आदि से सैकडो की सख्या मे स्वजातीय बन्धुओ ने विशाल चौरसिया समागम मे उत्साह पूर्वक भाग लेकर इसे सफलता प्रदान की। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महा दिल्ली, मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया बरमान, संगठन मंत्री कुंदनलाल चौरसिया गौरझामर सहित सभी ने आयोजको, सम्मेलन समिति, इंजी. हरगोविन्द चौरसिया, श्रीहरिओम बसन्त बाबा, श्रीराम पहलवान व सकल सागर चौरसिया समाज को सम्मेलन की सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।



