मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हो रहे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

सिलवानी । रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली, संकल्प व शपथ आदि जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया स्वीप प्लान के अंतर्गत ग्राम बसा स्थित आगंनबाड़ी केंद्र में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूरे गांव में रैली निकालकर अनिवार्य रुप से मतदान करने का संदेश दिया गया। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र पर रंगोली सजाकर मतदान का महत्व बताया।
इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाईजर मानकुंवर प्रजापति, प्रीति धाकड़ सहित आगंनबाडी कार्यकर्ता, सहायिकाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button