धार्मिक

चैत्र नवरात्रि में खरीदना चाहते हैं वाहन, जानें 9 दिनों में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🔮 चैत्र नवरात्रि में खरीदना चाहते हैं वाहन, जानें 9 दिनों में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
👉🏻 चैत्र नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का दिन बहुत ही शुभ और पावन माने जाते हैं। इसलिए इन दिनों तक अगर आप किसी नए कार्य का आरंभ करना चाहते हैं तो उत्तम रहेगा। इस बार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से होगी। साथ ही इन दिनों में अगर आप वाहन या अन्य कोई चीज खरीदना चाहते हैं तो इन 9 दिनों में कुछ बहुत ही शुभ मुहूर्त रहेंगे। उस दौरान आप खरीदारी कर सकते हैं।
🚓 चैत्र नवरात्रि खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त
◼️ यूं तो चैत्र को खरमास मानकर बहुत से लोग इस महीने में शुभ कार्य नहीं करते हैं। इस महीने में वाहनों की भी खरीदारी नहीं करते हैं। लेकिन अगर आप नवरात्रि के शुभ दिनों में वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए कुछ दिन ऐसे हैं जिनमें आप वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
◼️ 27 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग रहेगा। रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। आयुष्मान योग भी इस दिन व्याप्त रहेगा और चंद्रमा उच्च राशि वृष में होगा। ऐसे में वाहन खरीदना सुखदायक रहेगा।
◼️ 30 तारीख को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग रहेगा। इसी दिन रामनवमी का पावन संयोग भी है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में होंगे।
◼️ 24 मार्च को 1 बजकर 22 मिनट से रवियोग इस दिन अश्विनी नक्षत्र चंद्रमा चर राशि मेष में होंगे इस दिन वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
◼️ 30 मार्च को रात में 11 बजकर 59 मिनट से गुरु पुष्य योग भी लगेग जो 31 मार्च की सूर्योदय तक है। इस योग में कुछ भी खरीदारी करना शुभ रहेगा।
🌸 चैत्र नवरात्रि में करें इन नियमों का पालन
👉🏻 यदि आपने नवरात्रि के सभी व्रत रखे हैं तो बेड पर न सोएं आप जमीन पर कपड़ा डालकर सो सकते हैं। हालांकि, आप चाहें तो लकड़ी के तख्त पर सो सकते हैं।
👉🏻 इसके अलावा व्रत रखने वाले व्यक्ति को अन्न का त्याग करना चाहिए और सिर्फ फलाहार करना ही उत्तम रहता है।
👉🏻 व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें। साथ ही इस दौरान किसी के बारे में बुरे विचार अपने मन में न लाएं। जितना हो सके खुद को क्रोध, लोभ और मोह से दूर रखें।
👉🏻 व्रत रखने वालों को झूठ नहीं बोलना चाहिए। साथ ही इस दौरान अपने मन को थोड़ा कंट्रोल में रखें।

Related Articles

Back to top button