मध्य प्रदेश

चोर मचाए शोर को जवाब देने के लिए उदयपुरा थाना सक्रिय

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना एवं एसडीओपी बरेली के सफल मार्गदर्शन एवं निर्देश पर उदयपुरा थाना प्रभारी एमएल भाटी और थाना स्टाफ सक्रिय है । हर अजनबी और संदिग्ध से पूछताछ जारी है। नगर में बीते दिनों से चोरी और लूट की घटनाओं से नगर में चर्चा का विषय है लेकिन थाना प्रभारी एमएल भाटी के द्वारा लूट की घटनाओं का उजागर किया और बदमाशो को जेल पहुंचा दिया। अब पुलिस के द्वारा रोज लगातार नगर के हर चौराहे और गलियों पर पुलिस सक्रिय हो चुकी है। लगातार पूछताछ जारी है लगातार पुलिस की सक्रियता से बदमाशो में दहशत का माहोल बन गया है ।

Related Articles

Back to top button