मध्य प्रदेश

भाजपा के यशवंत उर्फ बबलू मीणा बने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष, सुंदर बाई चौहान बनीं उपाध्यक्ष

भाजपा का दबदबा गांव की सरकार में रहा कायम, उनके समर्थकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर भाजपाइयों ने खुशियां जाहिर कर निकाला विजयी जुलूस
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। गांव की सरकारों में भाजपा का दबदबा कायम रहा। शुक्रवार को सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर होटल अमोघ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष भँवर लाल पटेल की मौजूदगी में जिले भर के18 जिला पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले की वार्ड 10 की जिला पंचायत सदस्य कुंवरबाई राम सिंह राजपूत को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी इसमें मंशा है। लेकिन जिला पंचायत सदस्य राजी नहीं हुए। लेकिन बाद में जिपं सदस्य यशवंत उर्फ बबलू मीणा माना के पक्ष में 10 वोटों की पर्चियां निकली जबकि जिपं अध्यक्ष की दूसरी दावेदार कुंवर बाई राजपूत के पक्ष में 8 वोटों की सहमति पर्ची निकली। इस मामले की जानकारी के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया गया। कहीं क्रॉस वोटिंग नहीं हो जाए इस डर से सीएम चौहान ने यशवंत बबलू मीणा को ही जिपं अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने को कहा गया। जिससे सर्वसम्मति के आधार पर यशवंत उर्फ बबलू मीणा माना को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष रायसेन चुना गया। पिछले 13 सालों से जिला पंचायत अध्यक्ष पर बीजेपी का रुतबा कायम रहा। इसके पूर्व जिपं अध्यक्ष भंवरलाल पटेल, उनकी बहन अनीता किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन रह चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री की सहमति पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का मिथक टूट गया है। राजनीति में बाजी मारते हुए दो कदम आगे स्वास्थ्य मंत्री के कट्टर समर्थक यशवंत उर्फ बबलू मीणा जिला पंचायत अध्यक्षकी कुर्सी पर आसीन हो गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर फंसा पेंच। बाद में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान पप्पू भैया की माताजी सुंदरबाई को भी निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुन लिया गया है।

Related Articles

Back to top button