क्राइम

हवाई फायर कर पत्थर फेंकने वाले दोनों पक्षों के 14 आरोपियों मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के रनेह थाना क्षेत्र के ग्राम विला कला में शनिवार को दो पक्षों में आपसी लड़ाई-झगड़ा होने एवं गोली चलने की सूचना पर दोनों पक्षों के 14 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है. थाना प्रभारी रनेह प्रीती पांडे ने बताया गया कि 102/23 धारा 294, 323, 506, 147, 148,149, 336, 308, भादवी 25/27 आर्म्स एक्ट फरियादी महेंद्र कुर्मी पिता श्याम सुंदर कुर्मी के द्वारा अपराध पंजीकृत कराया गया। अपराध में आरोपी दुर्गा प्रसाद कुर्मी,भरत कुर्मी, हेतराम कुर्मी, लीलाधर कुर्मी, कामता प्रसाद कुर्मी, पुष्पेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है एवं दूसरे पक्ष पर 103/23 धारा 294, 323, 506, 147, 148, 149, 336, 308 आईपीसी 25/27 आर्म्स एक्ट फरियादी भारत पिता हरबंस कुर्मी की तरफ से आरोपी श्याम सुंदर कुर्मी, रमाशंकर कुर्मी, केशव राम कुर्मी, प्रताप कुर्मी, महेंद्र कुर्मी, श्रीकांत कुर्मी, दीपेन कुर्मी सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button