
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
*_जय श्री हरि_*
🧾 *आज का पंचांग* 🧾
*बुधवार 18 नवम्बर 2026*
18 नवम्बर 2026 दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि नवमी तिथि है। आज अक्षय नवमी अथवा आंवला नवमी का पावन व्रत है। आज कुष्मांड अर्थात कोहडे़ गर्म में कोई रत्न या स्वर्ण का आभूषण इत्यादि रखकर किसी वैदिक ब्राह्मण को चुपचाप दान कर देना चाहिए। क्योंकि अक्षय नवमी का किया अक्षय (अर्थात कभी ना क्षय होनेवाले) पुण्य की प्रति सहज ही हो जाती है। आज आवल के नीचे तुलसी और भगवान विष्णु का पूजन करके बारह ब्राह्मण को पकवान का भोजन करवाना चाहिए। और बाकी सभी ब्राह्मणों को भी कुछ सामर्थ्य के अनुसार परन्तु गुप्त दान ही करना चाहिए। आज यायि – स्थायिजययोग और दुर्लभ संधिकरण योग भी है। आज रवियोग भी है। आप सभी सनातनियों को “अक्षय नवमी अथवा आंवला नवमी के पवन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।
*ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।_*
☄️ *_दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।
*_बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है।
*_बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन – दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌗 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – बुधवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष नवमी 19 नवंबर को सुबह 7:06 तक_*
✏️ *_तिथि स्वामी – नवमी की देवी हैं दुर्गा। इस तिधि में जगतजननी त्रिदेवजननी माता दुर्गा की पूजा करने से मनुष्य इच्छापूर्वक संसार-सागर को पार कर लेता है तथा हर क्षेत्र में सदा विजयी प्राप्त करता है।_*
💫 *_नक्षत्र शतभिषा 06:10 AM तक उपरांत एपूर्वभाद्रपदा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। तथा अधिष्ठाता देवता भगवान वरुण (जो जल और रहस्य के देवता माने जाते हैं)।_*
⚜️ *_योग : ध्रुव योग 08:05 AM तक, उसके बाद व्याघात योग_*
⚡ *_प्रथम करण – बालव 06:42 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण – कौलव 19 नवंबर को सुबह 7:06 तक_*
🔥 *_गुलिक काल : – बुधवार को शुभ गुलिक 11:10 से 12:35 बजे तक ।_*
⚜️ *_दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल होता है ।इस दिन कार्यों में सफलता के लिए घर से सुखा / हरा धनिया या तिल खाकर जाएँ_*
🤖 *_राहुकाल : – बुधवार को राहुकाल दिन 12:35 से 2:00 तक । राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:45.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:26.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : 04:59 ए एम से 05:53 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 05:26 ए एम से 06:46 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं_*
🔯 *_विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 05:26 पी एम से 05:53 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या : 05:26 पी एम से 06:46 पी एम तक_*
💧 *_अमृत काल : 10:29 पी एम से 12:12 ए एम, नवम्बर 19 तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 19 तक_*
❄️ *_रवि योग : पूरे दिन_*
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – अक्षय नवमी/ जगद्धात्री पूजा/ चतुर्थ चातुर्मास का 28वाँ दिन/ सत युग दिवस/ पञ्चक प्रारंभ/ रवि योग/ विडाल योग/ (राजस्थान)जयपुर शहर स्थापना दिवस, फिल्म निर्देशक वी. शांताराम (शांतााराम राजाराम वानकुद्रे) जन्म दिवस, प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री नयनतारा जन्म दिवस, भारतीय राजनेता कमल नाथ जन्म दिवस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जयन्ती, परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी स्मृति दिवस, राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस, बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम और उससे उबरने के लिए विश्व दिवस, भगवान बिरसा मुंडा गौरव दिवस सप्ताह (11 से 18 नवंबर)
✍🏼 *_तिथि विशेष – नवमी तिथि को काशीफल (कोहड़ा एवं कद्दू) एवं दशमी को परवल खाना अथवा दान देना भी वर्जित अथवा त्याज्य होता है। नवमी तिथि एक उग्र एवं कष्टकारी तिथि मानी जाती है। इस नवमी तिथि की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा जी हैं। यह नवमी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह नवमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना निषेध बताया गया है। क्योंकि नवमी तिथि को लौकी का सेवन गौ-मांस के समान बताया गया है।
🏘️ *_Vastu tips_* 🏚️
घर में शांति के लिए: परिवार में बार-बार झगड़े होते हैं या आपसी मनमुटाव बना रहता है, तो गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा सुख-शांति और आपसी प्रेम की कामना से की जाती है।
*_संतान प्राप्ति: संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति संतान गोपाल मंत्र का जाप कर सकते हैं। धार्मिक परंपरा में इस मंत्र का जाप संतान सुख की कामना से किया जाता है।
*_परेशानियों से मिलेगी मुक्ति: जीवन में लगातार मुश्किलें आ रही हों, तो मां दुर्गा की आराधना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करना शुभ माना जाता है। भक्त इसे शक्ति की उपासना और साहस प्राप्त करने का माध्यम मानते हैं।
*_आर्थिक तंगी होगी दूर: धन से जुड़ी परेशानियों और आर्थिक तंगी से राहत की कामना के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यह स्तोत्र मां लक्ष्मी को समर्पित है और सुख-समृद्धि की कामना से इसका पाठ किया जाता है।
⏺️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
सुबह उठने पर तकिए पर लार के निशान दिखाई देने का सेहत से कोई संबंध नहीं होता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोते समय मुंह से लार बाहर निकल जाती है, खासकर जब कोई व्यक्ति करवट लेकर या पेट के बल सोता है। हालांकि, अत्यधिक लार टपकना किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। सोते समय मुंह से सांस लेना भी लार टपकने का एक आम कारण है। नाक बंद होने, एलर्जी, नाक की हड्डी टेढ़ी होने और एडेनॉइड्स के बढ़ने जैसी समस्याओं के कारण नाक से हवा आने-जाने का सामान्य रास्ता बाधित हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को सोते समय मुंह से सांस लेनी पड़ती है। कुछ लोगों में टॉन्सिल का बढ़ना और ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया भी इसकी वजह हो सकते हैं। इसके अलावा, निगलने में कठिनाई, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं और कुछ दवाओं का सेवन भी कभी-कभी लार टपकने का कारण बन सकता है।
💉 *आरोग्य संजीवनी* 🧫
*बार-बार कब्ज की समस्या होने पर हो सकती हैं ये बीमारियां*
*_पेट का ऐसा दर्द जो पीठ तक जाए: पेट में तेज या लगातार रहने वाला दर्द, जो पीठ तक महसूस हो, सामान्य कब्ज से कहीं अधिक गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
*_गैस न निकल पाना, पेट फूलना और उल्टी आना: ये ‘बाउल ऑब्स्ट्रक्शन’ (आंतों में रुकावट) के चेतावनी संकेत हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि आपकी आंतों में कोई रुकावट आ गई है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।
*_मल में खून आना: मल का रंग चमकीला लाल, गहरा लाल, या काला और चिपचिपा होना, आंतों या पाचन तंत्र से खून बहने (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग) का संकेत हो सकता है। इसे हमेशा बवासीर ही मान लेने की गलती न करें।
🫒 *गुरु भक्ति योग* 🍈
कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और उससे जुड़े कुछ विशेष उपाय करने का महत्व है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा और भगवान विष्णु के मंत्र जाप करके जीवन में सुख-सौभाग्य की कामना की जाती है। आइए आचार्य श्री गोपी राम से जानें इस दिन कौन से विशेष उपाय करके आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।
*आंवला नवमी के विशेष उपाय*
अगर जीवनसाथी के साथ अब आपका पहले जैसा प्यार नहीं रहा, बात-बात पर आपके झगड़े होते रहते हैं और रिश्तों की डोर धीरे धीरे कमजोर पड़ रही है, तो आंवले के पेड़ के तने पर 7 बार सूत लपेटें। साथ ही घी का दीपक जलाकर आंवले के वृक्ष की आरती करें।
*_अगर धन-संपदा में बढ़ोतरी. यश और ज्ञान की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आंवले का वृक्ष लगाएं। इस दिन आंवले का वृक्ष लगाना वास्तु की दृष्टि से भी बड़ा शुभ माना जाता है, लेकिन जो लोग किसी कारणवश आंवले का वृक्ष नहीं लगा पाएं, वे आंवले का वृक्ष लगाने का संकल्प लें और बाद में जब भी समय मिले, तो वृक्ष जरूर लगाएं।
*_अगर आप अपने घर परिवार में सुख शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करें। लेकिन अगर ऐसा करना आपके लिए संभव न हो, तो इस दिन आंवले का फल खरीदकर घर लाएं।
*_आप अपनी आयु में वृद्धि और अपना स्वास्थ्य बेहतर रखना चाहते हैं, तो स्नान आदि के बाद आंवले के पेड़ के पास जाकर उसकी विधिवत पूजा करें। साथ ही उसकी जड़ में दूध मिला हुआ जल अर्पित करें।
*_अगर आप एक अच्छी और सुंदर संतान की चाहत रखते हैं, तो स्नान आदि से निवृत्त होकर आंवले के पेड़ के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं और वृक्ष का पुष्प आदि से पूजन करें। साथ ही कपूर से आरती करते हुए वृक्ष की7 बार परिक्रमा करें।
*_अगर प्रेम विवाह में एक के बाद एक परेशानी आती जा रही है, तो आंवले के पेड़ के तने पर रोली का तिलक लगाएं और दोनों हाथ जोड़कर मनपसंद विवाह में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें।
*_अगर आप अपने सुख सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और अपने दांपत्य जीवन को सुखद बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आंवले की जड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही विष्णु जी के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते नारायणाय’ का 11 बार जप करें।
*_अगर आप अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की इच्छा रखते हैं, तो आंवले के पेड़ की धूप दीप से आरती करें। साथ ही अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दोनों हाथ जोड़कर भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें।
*_आप अपने सभी कष्टों को दूर करके अपनी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें। उनके सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को आंवले का फल अर्पित करें।
*_अगर आप सुंदरता प्राप्त करना चाहते हैं, तो एक बड़ा सा कद्दू लेकर उसे ऊपर से काटकर खोखला कर लें। उसके अंदर फल, अन्न और अपने सामर्थ्य के अनुसार थोड़े पैसे रखें और उसकी पूजा करें। फिर उसे किसी ब्राह्मण को दान कर दें। साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
*_आपके बच्चे की स्मरण शक्ति कमजोर है और उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो पीपल के तीन पत्ते लेकर उन पर रोली से श्री लिखकर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ा दें। साथ ही उन्हें दही और शक्कर का भोग लगाएं।
अगर आप अपने अंदर सकारात्मक विचारों का समावेश करना चाहते हैं, तो श्री विष्णु को केसर मिले दूध का भोग लगाएं और तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलायें।
┄┉═•❋❋❋•═┉┈
⚜️ *_नवमी तिथि में माँ दुर्गा कि पूजा गुडहल अथवा लाल गुलाब के फुल करें। साथ ही माता को पूजन के क्रम में लाल चुनरी चढ़ायें। पूजन के उपरान्त दुर्गा सप्तशती के किसी भी एक सिद्ध मन्त्र का जप करें। इस जप से आपके परिवार के ऊपर आई हुई हर प्रकार कि उपरी बाधा कि निवृत्ति हो जाती है। साथ ही आज के इस उपाय से आपको यश एवं प्रतिष्ठा कि भी प्राप्ति सहजता से हो जाती है।।
*_आज नवमी तिथि को इस उपाय को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा से करने पर सभी मनोरथों कि पूर्ति हो जाती है। नवमी तिथि में वाद-विवाद करना, जुआ खेलना, शस्त्र निर्माण एवं मद्यपान आदि क्रूर कर्म किये जाते हैं। जिन्हें लक्ष्मी प्राप्त करने की लालसा हो उन्हें रात में दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए, यह नरक की प्राप्ति कराता है।।


