मध्य प्रदेश

चौरसिया समाज द्वारा सामाजिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन अप्रैल में आयोजित

सागर संगम पत्रिका का होगा प्रशासन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । चौरसिया समाज सागर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला चौरसिया समाज सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का विशाल आयोजन इस वर्ष अप्रैल माह में 20 व 21 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर प्रकाशित होने वाली समाज की बहुउपयोगी व संग्रहणीय सामाजिक पत्रिका सागर संगम 2024 का प्रकाशन का प्रारंभिक कार्य शुरू हो गया है जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों के बायोडाटा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विज्ञापन आदि भेजने की अन्तिम तिथि 31 मार्च 2024 तय की गई है, संपादक मंडल एवं चौरसिया समाज द्वारा सभी सामाजिक बंधुओ से अनुरोध किया गया है कि वह अपने विवाह योग्य युवक युवतियों के बायोडाटा प्रकाश नार्थ पत्रिका के पते व पर शीघ्र भिजवाने का कष्ट करें जिससे उनका समय सीमा में प्रशासन संभव हो सके, सम्मेलन मां महलवार माता मंदिर प्रांगण पुरव्याऊ रोड सागर के निर्धारित स्थान पर ही आयोजित होगा।

Related Articles

Back to top button