कृषिदेश विदेशमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि किसानो के खातों में नहीं आने से भारी असंतोष

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । छोटे मझोले जरुरतमन्द अभावग्रस्त किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि जो कि किसानों के खातों में सीधे पहुंचाई जाती है विगत लंबे समय से उनके खातों में उक्त राशि के सरकार व्दारा जमा नहीं होने से किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है किसानों ने हमारे संवाददाता को बताया है कि किसानों की सम्मान निधि की समय सीमा निर्धारित नहीं होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है किसानो ने देश प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से निवेदन किया है कि, उनको दी जाने वाली किसान सम्मान निधि की तारीख निर्धारित की जावे जिससे उनके खाते में वह राशि समय पर आ सके और वह उनका सदुपयोग ठीक ढंग से समय पर कर सकें।

Related Articles

Back to top button