श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 5 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

मृतकों में 3 लड़की और 2 महिलाएं
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
दतिया । एमपी के दतिया से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार की सुबह 4 बजे ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगो की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हुए है। आपको बता दें कि ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। मृतकों में 3 लड़की, 2 महिलाएं हैं। 3 मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसा दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में सवार 40 लोग दीसवार गांव से रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव से 7 ट्रैक्टर एक साथ निकले थे, जिनमें से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरा और पलट गया। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलकर हादसे के बारे में जाना। दर्दनाक हादसे में दीसवार निवासी नवलकिशोर की पत्नी और 2 बेटियों की मौत हुई है। हादसे में घायलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि अस्तपाल का पूरा वार्ड भर गया। वहीं दतिया पुलिस अधीक्षक और पुलिस अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली।
इस दुर्घटना में सोनम पिता चंदन अहिरवार उम्र 11 साल, क्रांति पिता नवल किशोर उम्र 17 साल, सीमा पति नवल किशोर उम्र 30 साल, कामनी पिता नवल किशोर उम्र 19 साल, विनीता पिता पूरन पाल उम्र 30 साल की मौत हो है।
जबकि रोशनी पिता रमेश अहिरवार उम्र 17 साल, ड्राइवर मुलायम दांगी पति घनश्याम उम्र 50 साल को ग्वालियर रेफर किया गया है।



