समाजसेवी मोहम्मद भाई के निधन से शोक की लहर
ब्यूरो चीफ :शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की नामचीन हस्ती समाजसेवी साइकिल वालों के नाम से फेमस मोहम्मद भाई के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शाहपुर – हदाईपुर में विद्युत ठेकेदार वली मो. उर्फ बल्लू भाई के बड़े भाई एवं महमूद अली, मकबूल अली , मकसूद अली , युवा नेता महफूज अली पायलेट के वालिद समाजसेवी मोहम्मद भाई के निधन की खबर लगते ही निवास पर सभी वर्गों के लोगों का तांता लग गया।
भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरूषों ने पहुंचकर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। उनके जनाजे में सभी वर्गों के लोग, राजनेतिक दलों के कार्यकर्ता, समाजसेवी भारी संख्या में शामिल हुए मक्का मस्जिद बालाई टेकरी के मैदान में उनकी नमाजे जनाजा उनके ही पौते हाफिज मोहसिन अली ने अदा कराई उसके बाद टेकरी वाले क्रबिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।
इस अवसर पर समाज सेवी संस्था इस्लाहे मिल्लत कमेटी, मुस्लिम त्योहार कमेटी, जमियत उलेमा, मंसूरी समाज संगठन, न्यू यंग मोमिन ग्रुप, मदरसा मदीनतुल उलूम इंतेजामिया कमेटी, इंतेजामिया कमेटी मक्का मस्जिद, अक्सा मस्जिद, मस्जिद नूर, स्टार ग्रुप, आदि ने उन्हें शिद्दत से याद करते हुए खिराजे अकीदत पेश की ।



