मध्य प्रदेश
नगर परिषद ने सेल्फी प्वाइंट लगाए एवं तिरंगा रैली का आयोजन

सिलवानी । सोमवार को नगर परिषद द्वारा सिलवानी सेल्फी प्वाइंट लगाए गए एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के बालक छात्रावास स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। तिरंगा रैली में उपस्थित छात्रावास अधीक्षक एवं शिक्षक तथा पीएम श्री विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक गण, नगर परिषद के योजना प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता, संजीव कलोसिया, हेमंत यादव, अभिषेक कोल, आरिफ खान, रवि यादव, भगवानदास आदि उपस्थित रहे।



