मध्य प्रदेश

छात्रों को दी स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिलवानी । उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद स्वयं का रोजगार स्थापित करने और स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्र- छात्राओं को कम्प्यूटर हार्डवेयर, सोलर पैनल व ब्यूटीशियन कोर्स की ट्रेनिंग विशषज्ञों द्वारा दी गई। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में विषय- वस्तु की विस्तार से जानकारी देकर उन्हें रोजगार उन्मुखी बताया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा एवं वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहरलाल कोरी ने स्वरोजगार को लेकर स्किल डेवलपमेंट का महत्व विस्तार से बताया।
इस अवसर पर राघवेन्द्र सिंह राजपूत, प्रतिभा डेहरिया सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button