जनजातीय गौरव यात्रा को लेकर कामकाजी बैठक सम्पन्न
भाजपा मंडल ढीमरखेड़ा के कार्यकर्ताओं को मिला जिलाध्यक्ष भाजपा का मार्गदर्शन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा भाजपा मंडल की चौरसिया हार्डवेयर पचपेड़ी (उमरियापान) में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ( टंडन) की अध्यक्षता में दिनांक 1 दिसंबर 2022 को होने वाली जनजातीय गौरव यात्रा को लेकर कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई ।
जिला अध्यक्ष ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व विधायक मोती कश्यप, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, वीरेंद्र गर्ग, अर्पित अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, एस.टी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कोल, आईटी सेल बड़वारा प्रभारी अज्जू सोनी, मीडिया प्रभारी अंकित झारिया, महामंत्री आशीष चौरसिया एवं जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह , पूर्व महामंत्री संदीप सोनी, नरेंद्र त्रिपाठी, श्रीकांत पटेल, यत्तेन्द्र गौतम, वैभव चौरसिया, सुशांक चौरसिया भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे l



