मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करते हुये, सीईओ हटाओ के लगाये नारे

ब्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। गैरतगंज जनपद पंचायत आज कल अपने विवादों के चलते सुर्खियाँ बटोर रही है मामला 2 सितंबर 2023 का है जब जनपद पंचायत भवन से लगे हुये शासकीय भवन निवासरत एक कर्मचारी के परिवार मे मृत्यु हो जाने पर 2 सितंबर 2023 दिन शनिवार को मानवीय तौर पर शोक सम्वेदनाएँ व्यक्त करते हुये ऐच्छिक अवकाश किया गया था जनपद पंचायत कार्यकाल में जनपद पंचायत सम्बंधी कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नही था उसी समय कुछ सरपंच ओर सरपंच प्रतिनिधि जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच कर बैठ जाते हें लेकिन तभी समय निकल जाने के बाद जनपद पंचायत चपरासी राकेश द्वारा कार्यालय बंद करने की बात कही जाती हे जिस पर उपस्थित सरपंच द्वारा राकेश को अपशब्द बोलते हुये चपरासी राकेश को नौकरी तक से हटाने की धमकी दी जाती हे।
चपरासी से अभद्र व्यव्हार करने के बाद घटना को दिया जाने लगा राजनीतिक रंग जिस में गैरतगंज जनपद पंचायत सीईओ युक्ति शर्मा हटाओ जनपद बचाओ के नारे लगाये गये मामला यही शान्त नही हुआ मामले को राजनैतिक तूल दिया गया जिसमे कुछ सरपंचो को गुमराह करते हुये अपने निजी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए धरना प्रदर्शन और शिकायते शुरु हो गई।
इस सम्बंध मे जनपद सीईओ युक्ति शर्मा ने बताया की राकेश के साथ अभद्र्ता पूर्ण व्यव्हार करते हुये उसके साथ धक्का मुक्की की गई थी जिस की शिकायत राकेश ने की है।

Related Articles

Back to top button