मध्य प्रदेश

जनपद सदस्य प्रत्याशी ने छुपाई शासकीय जमीन में अतिक्रमण की जानकारी

दर्ज हो सकती है एफआईआर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन के सरपंच पति कमलेश यादव जो वर्तमान समय में जनपद सदस्य ढीमरखेड़ा के क्षेत्र क्रमांक-3 का चुनाव लड़ रहे है और उनके द्वारा ग्राम में ही म.प्र.शासन के नाम दर्ज भूमि जो लगभग 1-2 एकड़ बताई जा रही है में अतिक्रमण कर पिपरिया से रामकुण्डी रोड पर मकान बना लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि उपरोक्त मकान का निर्माण इसी वर्ष सरपंची के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया गया और इतना ही नहीं बल्कि इनके द्वारा अपने भाई को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा दिनांक 10.05.2022 को कलेक्टर कटनी एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सरपंच पति द्वारा किये गये अवैध निर्माण को हटाने के लिये आग्रह किया था लेकिन आज दिनांक तक संबंधित अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
फार्म में भर दिया निरंक
पिपरिया सहलावन सरपंच पति कमलेश यादव जो वर्तमान समय में जनपद सदस्य ढीमरखेड़ा क्षेत्र क्रमांक-3 से चुनाव लड़ रहे है लेकिन इनके द्वारा चतुराई करते हुये अपने फार्म में अतिक्रमण का जिक्र नहीं किया है। यहां पर यह उल्लेख करना आवश्यक है कि जनपद सदस्य के फार्म में एक कालम इस बावत् का दिया गया है कि संबंध अभ्यार्थी ने यदि शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किया है तो उसकी जानकारी आवश्यक रुप से देवे लेकिन कमलेश यादव द्वारा यह जानकारी निर्वाचन आयोग से छिपाई गई उनका यह कृत्य भारतीय दंड विधान की धारा 191 मिथ्यापूर्ण साक्ष्य/कथन के अंतर्गत अपराध कारित किया गया है। लिहाजा इस मामले में संबंधित रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा मामला दर्ज करवाया जाना चाहिये।

Related Articles

Back to top button