मध्य प्रदेश

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का पदभार 2 जनवरी को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 107 महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति नियुक्ति की गई थी। जिसमें नवनियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में नवयुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अटलबिहारी बाजपेयी का पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र लिटोरिया अध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग मध्य प्रदेश, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन व विशिष्ट अतिथि नरेंद्र मरावी, डॉक्टर सुधीर खरे, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे आदि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनभागीदारी अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी का पदभार समारोह आयोजित किया जा रहा है।
शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्राचार्य बृजलाल अहिरवार ने क्षेत्रीय गणमान्यजनों से आग्रह है कि महाविद्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

Related Articles

Back to top button