उमरियापान में वैश्य महासम्मेलन के बांटे कैलेंडर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l वैश्य महासम्मेलन तहसील इकाई ढीमरखेडा की एक बैठक शनिवार को उमरियापान स्थित प्रमोद असाटी के ढाबा में संपन्न हुई। जिसमें तहसील पदाधिकारियों सहित सदस्यों को महासम्मेलन में बहुरंगीन वार्षिक कैलेंडर का वितरण किया गया। साथ ही संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर कैलेंडर की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया। बैठक में तहसील संगठन का विस्तार करते हुए तहसील महिला इकाई अध्यक्ष पद का दायित्व संगीता चौरसिया एवं कृष्णा असाटी को सदस्य बनाया गया । वहीं रोशन चौरसिया को महासम्मेलन की तहसील इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर कनकने, जिलाध्यक्ष मनीष त्रिसोलिया, महिला इकाई जिलाध्यक्ष जयंती खंताल, कोषाध्यक्ष रश्मि बरसैंया, राधेश्याम, तहसील अध्यक्ष प्रमोद असाटी, सुभाष गुप्ता, मिश्री गुप्ता, अज्जू सोनी, विक्की सोनी, सूरज असाटी, हिमांशु चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, सतीश चौरसिया, रोहित, अम्मू असाटी आदि उपस्थित रहे।



