महिला संगठन ने सांप्रदायिक घटना की निष्पक्ष जांच हेतु सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । हाल ही में सिहोरा में घटी सांप्रदायिक घटना को लेकर स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया। महिला संगठन की सदस्यों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा को ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं का कहना है कि घटना के बाद दर्ज की गई एफआईआर में हिंदू समुदाय के युवाओं के खिलाफ गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिस पर उन्हें आपत्ति है। उनका आरोप है कि देवी मंदिर पर हमला हुआ, लेकिन कार्रवाई उनके ही बच्चों के विरुद्ध की गई । संगठन ने प्रशासन से एफआईआर में दर्ज धाराओं पर पुनर्विचार करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते समय महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, वे अपनी आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने प्रशासन से सभी पक्षों को सुनकर न्यायसंगत निर्णय लेने की अपील की।
इस दौरान संध्या दिलीप दुबे, अंजली गोलू पांडे, वंदना, विमला रजक, आकांक्षा गुप्ता, प्रीति रजक, सुमित्रा, कंचन, शीला, मंजू मिश्रा, आरती, रमा, रीता, आंचल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिला संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगा, जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।



